लोहार जन कल्याण समिति बैठक संपन्न

लोहार जन कल्याण समिति बैठक संपन्न

राजेश लोहार (स्ट्रींगर) 

चक्रधरपुर: आज दिनांक- 28/12/2025 (रविवार) को 11:00 बजे लोहार जन कल्याण समिति चक्रधरपुर कोलान की कार्यकारिणी बैठक सागरो लोहरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें कोल्हान चाईबासा प्रमण्डल के तीनों जिलों के विभिन्न प्रखण्ड से आए एडवाइजरी कमिटी के सदस्य अपने विचारों को सांझा किया। केन्द्रीय अध्यक्ष शर्मा ने लोहार-लोहरा जाति समुदाय को संस्कृति-परम्परा की अस्तित्य को बनाए रखने के लिए कोल्हन के सभी प्रखण्ड में लोहार - लोहरा समाज की बैठक आयोजन करने पर बल दिया। कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित सदस्य सागरो लोहरा, अजय शर्मा, रामचन्द्र लोहरा बनबिहारी लोहार, विश्वकर्मा लोहार, हीरालाल लोहार, दशरथ लोहार दशरथ लोहार ((मंझारी) दयानंद लोहार, मधुसुदन लोहार, दासो लोहार आदि उपस्थित थे।