उत्तर प्रदेश के जौनपुर का शव भेजा गया मनोहरपुर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर का शव भेजा गया मनोहरपुर

ईरान में हादसे में दो युवकों की हुई थी मौत, एक माह बाद भारत लाये गये शव यूपी के जौनपुर के युवक का शव भेजा मनोहरपुर

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित तरतरा गांव निवासी इंजीनियर अहाद नंदन की 27 मार्च, 2025 को ईरान में एक दुर्घटना में मौत हो गयी थी। परिजनों के लंबा संघर्ष के एक माह बाद सोमवार को शव लाया जा सका. हालांकि, ताबूत खोलते ही परिजनों के होश उड़ गये. दरअसल, सारे कागजात सही थे, लेकिन शव दूसरे युवक का था. पता चला कि दुर्घटना में आहाद के साथ यूपी के जौनपुर निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह की भी मौत हुई थी. शिवेंद्र सिंह का शव उत्तर प्रदेश के बजाय मनोहरपुर पहुंच गया।

ईरान की कंपनी में इंजीनियर था मनोहरपुर का अह्लाद नंदन कोलकाता एयरपोर्ट में शव नहीं देखने दिया गया। कोलकाता एयरपोर्ट पर अह्लाद नंदन का शव लेने गये भाई रघुनंदन ने बताया कि पिछले एक माह से शव को भारत लाने के लिए प्रयासरत थे. रविवार रात 2 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर शव रिसीव किया. यहां शव देखने की अनुमति नहीं दी गयी. सोमवार दोपहर 3.15 बजे कोलकाता से शव लेकर मनोहरपुर पहुंचा.और जब यहां शव देखा, तो पाया कि वह उसका भाई नहीं था।

परिजन परेशान है. परिजनों ने कहा कि इतनी बड़ी गलती कैसे हो सकती है. भारतीय दूतावास पर अनदेखीका आरोप लगाया है. मनोहरपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक रामानंदन महतो के द्वितीय पुत्र अह्लाद महतो ईरान की दाएं पैर पर ऑपरेशन का निशान था, जो शव में नहीं है. रघु ने दुर्घटना में अह्लाद के साथ मारे गये दूसरे युवक शिवेंद्र प्रताप के पिता संदीप प्रताप सिंह से दूरभाष पर बात की. उन्हें शव का फोटो भेजा. शिवेंद्र के पिता ने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की. दरअसल, अह्लाद का शव कोलकाता व शिवेंद्र का शव दिल्ली एयरपोर्ट पर आना था.बीएनडी याट शिप मेनेजमेंट सर्विस कंपनी में इंजीनियर था. वह 17 अगस्त, 2024 को ईरान गया था।

शव को एसडीपीओ जयदीप लक्रा ने,शीत गृह में रखवाया है। मौके पर  अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार पहुंचे है।  अधिकारियों ने अह्लाद के भाई रघुनंदन से पूरी जानकारी ली. जिला अधिकारियों के निर्देश पर प्रशासन ने शव को चक्रधरपुर में शीत गृह में रख दिया है.

शव को प्रशासन ने अग्रेतर कार्रवाई के लिए चक्रधरपुर स्थित शीत गृह में रखवा दिया है. घटना में मृत शिवेद के परिजन पहुंचेंगे, तो उन्हें शव की पहचान कराकर सौंप दिया जायेगा।