सारंडा में आईईडी ब्लास्ट में 10 वर्षीय बच्ची की मौत

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट में 10 वर्षीय बच्ची की मौत

मनोहरपुर: पक्षिमी सिंहभूम जिला में स्थित जराइकेला थाना क्षेत्र में एक दस वर्षीय बच्ची की आईईडी विस्फोट में घटना स्थल पर ही मौत हो गई,अंचल में दहशत का माहौल बना हुआ है, जाँच में जुटी पुलिस।

घटना बीते मंगलवार की है। एक 10वर्षीय बालिका अपने परिवार के लोगों के साथ जंगल में सूखी लकड़ीयाँ चुन रही थी,लकडी़ चुनते समय बालिका का पैर आईइडी के ऊपर चला गया और आईइडी़ ब्लास्ट है गई । बच्ची के पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गई, और उसने मौके पर ही दम तोड़ दी।

पश्चिमी सिंहभूम के जराइकेला थाना क्षेत्र के सारंडा अंतर्गत तिरिलपोंसी व थोलकोबाद सीमा क्षेत्र के रादापोड़ा जंगल में लकड़ी चुनने के क्रम में यह घटना मंगलवार की दोपहर लगभग 10 से 12 बजे के बीच घटित होना बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तिरिलपोसी के सनिका गागराई की दस वर्षीय पुत्री जो अपने परिवार के लोगों के साथ लकड़ी जंगल में जलावन के लिए सुखी लकडियां चुन रही थी। इसी दौरान उसका पैर आईईडी के ऊपर आ गया और आईईडी ब्लास्ट हो गया। घटना से बच्ची के दोनों पैर में गंभीर रूप से चोट लग गई। और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुट गई है। वहीं घटना को लेकर अबतक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।