स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार जागरूकता अभियान

स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार जागरूकता अभियान

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे मंडल अस्पताल में चल रहे स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को रेलवे अस्पताल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नवजात शिशुओं का टीकाकरण और महिलाओं का प्रसव पूर्व देखभाल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल मुख्य चिकत्सिाधीक्षक डॉ सुब्रत कुमार मश्रि ने किया। एसीएमएस डॉ सुषमा अनीता सांगा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 11 नवजात बच्चों को टीका लगाया गया एवं  उनके माता पिता को उन्हें उम्र के मुताबिक अस्पतालों में उपलब्ध सभी टीका लगाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर महिलाओं का प्रसव पूर्व देखभाल जागरूकता कार्यक्रम के तहत 10 महिलाओं को प्रसव के पूर्व कै से रहना चाहिए, किस किस चीजों में सावधाधानी बरतनी चाहिए , दैनिक कार्यकलापों खानपान, व्यायाम आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ जी सोरेन, डॉ जी के सामड, डॉ भावना सामंत एन एम हेड शिखा मजूमदार बड़ी संख्या में नर्स, पारा मेडिकल के कर्मचारी शामिल थे। बताते चलें कि इस कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 

सभी महिलाओं के चिकित्सा जांच और स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य जीवनशैली और स्वास्थ्य के मानकों को बनाए रखने , स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए मातृ एवं शिशु सुरक्षा(एमसीपी कार्ड) प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना नामंाकन, आयुष्मान वय वंदना कार्ड सिकल सेल कार्ड पोषण ट्रैकर में लाभार्थियों का पंजाकरण इत्यादि कार्यक्रम किए जा रहे है। इसके अलावा नागरिकों की सक्रीय भागीदारी के लिए रक्तदान शिविर इत्यादि कार्यक्रम शामिल हैं।