दो साल बाद बाजारो में लौटी रौनक

दो साल बाद बाजारो में लौटी रौनक

दो वर्ष के लम्बे लाॅकडाउन के बाद धनतेरस में दिखी बाजारो में रौनक बाजार ग्राहकों से भरा दिखा लेकिन बिक्री मंदा रही। 
 सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर एवं राउरकेला शहर में  धनतेरस को लेकर  शहर में चहल-पहल 2 साल के बाद देखने को मिला वही राजगांगपुर एवं राउरकेला शहर के बाजारों मे देखी गई भीड राउरकेला शहर का सबसे बाजार पुराना स्टेशन रोड जहां तांबा पीतल की दुकानें सजी हुई नजर आई ग्राहकों की भीड़ देखी गई  ग्राहक और दुकानदार काफी  खुश थे। 2 साल के बाद में ऐसी रौनक देखने को मिली डेली मार्केट के बाजार  में स्टील बर्तनों की दुकान में जैसे हर साल भीड़ देखी जाती है उस दरमियान इस बार बर्तनों की बिक्री कम देखी गई । झाड़ू की बिक्री ज्यादा देखी गई राउरकेला शहर के मंगल भवन चौक से लेकर बिसरा चौक तक काफी भीड़ थी सभी दुकानों में जैसे फूलों की दुकान, पूजा सामग्री की दुकान,सोना-चाँदी की दुकान, बर्तनो की दुकान, आदि में काफी भीड़ देखी गई। दो साल बाद खुली छूट मिलने से लोगो में खरीदारी का उत्साह ऐसा था कि सोशल डिस्टेंस नियम का किसी को ख्याल ही नही रहा। किसी के चेहरे पर मास्क था तो किसी चेहरे  बेनकाब, यहां तक दुकानदारों के चेहरे पर मास्क नहीं दिखी। सभी लोग कोरोना माहमारी को मात देने में लगे हुए थे, काफी दिनों के बाद सरकार के आदेश पर शहर में लोगों के बीच खुशीया देखी गई वही ग्राहकों में महंगाई को लेकर असंतोष देखा गया महंगाई को लेकर इच्छा के अनुसार बाजार नहीं कर रहे लोग केवल जरूरत की समान ही खरीदते देखे गए।