रेलवे सुरक्षाबल के उच्च अधिकारी ने किया राजगांगपुर रेलवे स्टेशन का निरिक्षण
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर रेलवे स्टेशन का निरिक्षण रेलवे सुरक्षा बल के उच्च अधिकारी द्वारा किया गया,निरिक्षण के दौरान राजगांगपुर स्टेशन के रेलवे पुलिस बल अधिकारी आरएन यादव समेत सभी कर्मचारी उपस्थित थे |
एक लम्बे अरसे बाद राजगांगपुर रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल के उच्च अधिकारी राजीव उपाध्याय का आगमन हुआ | रलवे सुरक्षा बल अधिकारी ने पुरे राजगांगपुर स्टेशन का बारीकी से निरिक्षण किया,और अपने कर्मचारियों को यह चेतावनी दी कि किसी भी तरह का अवैध कार्य प्लेटफार्म पर होना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके लिए स्थानीय अधिकारी आरएन यादव को सख्त निर्देश दी गई है |
उच्च अधिकारी राजीव उपाध्याय ने स्थानीय पत्रकारों के साथ हुई वार्तालाप में यह आश्वासन दिया गया कि राजगांगपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार से किये जाने वाले अवैध काम के विरोध में रेलवे पुलिस बल सख्त कदम उठाएगी और यह प्रयाश करेगी की सुरक्षा के मामलों में राजगांगपुर रेलवे स्टेशन को पुरे देश में अग्रिम श्रेणी में रखा जाए |





