सड़क दुर्घटना में घायल युवको की हालत गंभीर एक आईसीयू में
राउरकेला से बंडामुंडा़ होते हुए बिसरा की ओर जाने वाले सड़क में कपाटमुंडा़ पंचायत अंतर्गत आनेवाले डीपाटोली के पास सड़क हादसा में दो मोटरसाइकिल सवार युवको की हालत नाजुक स्थिति में है, खबर लिखे जाने तक एक युवक बेहोशी के हालत में आईसीयू में है।
सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगांगपुर प्रखंड़ के कांसबहाल अंचल निवासी एतवा बारला बिसरा प्रखंड़ के कपाटमुंडा़ पंचायत अंतर्गत आनेवाले बाराबाँस स्थित अपने ससुराल अपने एक साथी प्रमोद बांचोर के साथ मोटरसाइकिल से आ रहा था कि ठीक ससूराल के करीब दुर्घटना का शिकार हो गया।
यह दुर्घटना डीपाटोली के निकट स्थित कब्रिस्तान के पास हुई है। कहा जा रहा है कि मोटर साइकिल से तेज रफ्तार आटो रिक्शा टकराने से हुई है। दुर्घटना के बाद आटो रिक्शा मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में प्रमोद बांचोर का पैर टूटने की खबर है और एतवा बारला अचेत अवस्था में आईसीयू में भर्ती है।
दोनों को गंभीर स्थिति में स्थानीय लोगो व पुलिसकर्मीयो की सहायता से पहले राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया था जहाँ से उन्हें जेपी अस्पताल भेज दिया गया।





