कोविड मरीज़ो कि दी जाएगी पूर्ण जानकारी
राज्य सरकार द्वारा अहम् निर्णय लिया गया
राजीव कुमार ( संवाददाता )
कोवड अस्पतालों में होने वाली मौतों से इन अस्पतालों पर लग रहे आरोपों को मध्य नज़र रखते हुए ओड़िसा में राज्य सरकार द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है |
राज्य सरकार ने आज घोषणा की है कि वह मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों से कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटरों में संपर्क करने की व्यापक व्यवस्था करेगी। सभी निजी और सार्वजनिक कोविड अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे और टिवी (Tv)लगाए जाएंगे और मरीज अपने रिश्तेदारों से बात कर सकेंगे। व्हाट्सएप के माध्यम से परिजन व रिश्तेदारों के साथ वॉयस मैसेजिंग या विडियो काॅल पर भी बात कर सकते है ।
सभी कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों पर 24×7 हेल्प डेस्क उपलब्ध रहेगी। कोविड मरीजों / परिजनों को उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी। जहां आवश्यक होगा, निकटतम रोगी को व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। आवश्यकतानुसार स्वयंसेवी संस्थाओं को तैनात किया जाएगा।





