माहतो समाज का फुटबाल टूर्नामेंट टांगरपाली मे संपन्न

माहतो समाज का फुटबाल टूर्नामेंट टांगरपाली मे संपन्न

सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखण्ड अंतर्गत आनेवाले बागडेगा पंचायत के टांगरपाली गाँव स्थित मैदान में आज "नागरा सिंहभूम माहतो समाज" द्वारा आयोजित "कुर्मी यूनिटी" कप का अंतिम मैच खेला गया।
इस फुटबाल मैच की खास बात यह थी कि सारे खिलाडी एवं अतिथि  कुर्मी जाती के थे। 
इस मैच में बिभिन्न गाँवो से आए कुल सोलह टीमों ने भाग लिया था। 
जिसमें जामबेरना और सानबंबुआ की टीमे मैच का सेमिफाइनल जीत कर अंतिम मुकाबले में पहुँची। 
दोनों टीमो के बीच हुई जबर्दस्त टक्कर में जामबेरना की टीम महज एक गोल से बिजयी हुई। 
बिजेता व उप बिजेता टीमो को अतिथियो द्वारा नगद राशि व ट्रोफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजको द्वारा एक बम्पर प्राईज भी रखा गया था जो हारे गए टीमो के बीच हुए मुकाबले में बिजेता टीम को दिया गया, इस बम्पर प्राईज पर चिलिंगदीरी की टीम ने अपने बेहतर प्रदर्शन से कब्जा किया।

बिजेता टीम को अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया। 
अतिथियो में कुर्मी माहतो समाज के संगठन की नींव रखने वाले तेतेरकेला निवासी बिनोद माहतो (शिक्षक)और टांगरपाली निवासी सुदर्शन महतो मुख्य रूप से उपस्थित होकर पूरे कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से संचालन करने में अपना अहम योगदान दिया। 

इस अवसर पर मंचासीन अतिथियो में मुख्य अतिथि बिनोद माहतो, कुर्मी समाज के अध्यक्ष सुदर्शन माहतो, उपाध्यक्ष बिजय कुमार माहतो, सचिव कृष्णा माहतो, सम्मानित अतिथियो में रूपदेव माहतो, गोपीया माहतो, रमेश माहतो(प्राधानाचार्य सरश्वती शिशु मंदिर), हेमनारायण माहतो, दिलमोहन माहतो, हरहर शम्भू चौधरी (पत्रकार)आदि उपस्थित थे। 

खेल के बाद उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिनोद माहतो ने कहा कि मानव जाती के लिए समाज का होना आवश्यक है।समाज के बिना मानव जाती अधुरा है, मानवो के विकास में सामाज की भूमिका बिशेष महत्वपूर्ण है इसलिए समाज को संगठित करने व एक दुसरे को करीब लाने के लिए ऐसे आयोजनो का होना आवश्यक है। 

कुर्मी समाज के अध्यक्ष सुदर्शन माहतो ने भी उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कुर्मी माहतो समाज के संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि समाज के संगठन में सभी लोगो को अपना योगदान देना चाहिए क्योकि एक आदर्श समाज से आदर्श नागरिक का जन्म होता है।

सम्मानित अतिथि मदन माहतो (शिक्षक) ने अपने वक्तव्य में खिलाड़ियों का हौसला बढाते हुए कहा कि शारीरिक व मानसिक बिकास के लिए खेल बहुत जरूरी है,सेना,पुलिस,रेलवे व अन्य कई नौकरीयो में भी खिलाड़ियों को वरीयता दी जाती है इसलिए विद्यार्थीयो के लिए भी खेल का महत्व अधिक है। 

इस खेल के आयोजन में पारस माहतो, मुंगेसर माहतो, लखिंदर माहतो, प्रमोद माहतो, संजय माहतो, बिश्वजीत माहतो, बिजय माहतो,स्वपनेश्वर माहतो, प्रकाश माहतो, आदि लोगो का अहम योगदान रहा।

 इस फुटबाल खेल के संचालन में योगदान देने वाले रेफरी, कोमेंटेटर, व अन्य सहगियो को अतिथियो द्वारा वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

इस खेल में वेहतर प्रदर्शन करने वाले जर्सी नंबर छः कार्तिक माहतो को बेस्ट स्कोरर का इनाम दिया गया। 

पहला ईनाम जामबेरना, दुसरा ईनाम सानबंबुआ और तिसरा ईनाम टांगरपाली की टीम को दिया गया। 

अंत में सचिव कृष्णा माहतो ने सभी का धन्यवाद अर्पण कर सभा समाप्त किया।