माँ हिंगुला प्रकटलीला पुस्तक का विमोचन

माँ हिंगुला प्रकटलीला पुस्तक का विमोचन

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

अग्निशिखा आद्यशक्ति माँ हिंगुला प्रकट लीला" पुस्तक का विमोचन किया गया।
तालचेर की अधिष्ठात्री देवी मां हिंगुला के 18 वें वार्षिक उत्सव के अवसर में पुस्तक का अनावरण केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, तालचेर विधायक ब्रज किशोर प्रधान, तालचेर के उप जिला आयुक्त बिश्व रंजन रथ, एमसीएल जगन्नाथ क्षेत्र के महाप्रबंधक पीबी रेड्डी और तालचर प्रिंस विजयेंद्र देब ने किया।  पुस्तक का अनावरण गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति में किया गया, जिनमें प्रोफेसर अमिय कुमार प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता विभूति साहू भी शामिल थे।