रेलवे क्वार्टर से लूट का सामान बरामद - लुटेरे गिरफ्तार

रेलवे क्वार्टर से लूट का सामान बरामद - लुटेरे गिरफ्तार

बंडामुंडा़ थाना में दर्ज थानाकांड़ संख्या 225/2024 के आधार पर कार्यवाही करते हुए राउरकेला पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे लूट का सामान बरामद कर लिया है।

डीजल कालोनी के क्वार्टर नंबर-एल/204/1 थाना-बंडामुंडा, राउरकेला निवासी,दिलीप कुमार पंडा (44),पिता शरत चंद्र पंडाल के  लिखित शिकायत पर बंडा़मुंडा थानाकांड़ संख्या 225 दिनांक-19.10.2024 यू/एस-310(2)/331(4) बीएनएस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि 18/19.10.2024 की रात को पांच अज्ञात व्यक्ति खिड़की की ग्रिल काटकर उसके रेलवे क्वार्टर के अंदर घुस आए, उन्हें बेडरूम में बंधक बना लिया और चाकुओं की नोक पर डकैती की और लगभग 380-400 ग्राम वजन के सोने और चांदी के गहने, 10,000/- रुपये नकद और अन्य दस्तावेज लूट लिए।

इस घटना से संबंधित पहले एक खबर प्रकाशित की गई थी जो पुलिस के बरिष्ठ अधिकारयों द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन पर आधारित है, पढ़ने के लिए लिंक पर जाएं

https://saranshdainik.com/दंपति-को-बंधक-बनाकर-लूट-को-अंजाम-देने-वाले-गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के दौरान मौके पर डॉग स्क्वायड और वैज्ञानिक टीम की मदद ली गई।और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर उनका विश्लेषण किया। स्थानीय एवं अन्तर्राज्यीय अपराध अपराधियों की जांच हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई।संदिग्ध मोबाइल नंबरों के कॉल रिकॉर्ड की जांच की गई।

जमीनी खुफिया जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर एक अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता सामने आई। तदनुसार विशेष पुलिस टीम ने झारखंड, छत्तीसगढ़ राज्यों के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और तीन संलिप्त आरोपियों सुशील सिंह, अजय कुमार अंचल और सचिन महतो तथा एक रिसीवर रवि शंकर वर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें 31.12.2024 को न्यायालय में पेश किया गया। उस समय 120 ग्राम सोने के आभूषण, 40 ग्राम चांदी के आभूषण और 70,000/- रुपये की नकदी बरामद की गई और उसे शिकायतकर्ता को सौंप दिया गया।

इसके अलावा आरोपी सुशील सिंह को पुलिस रिमांड पर लाया गया और पुलिस टीम छपरा, बिहार गई और आरोपी सुशील सिंह के घर से 27 ग्राम सोने के गहने और 40,000 रुपये की नकदी बरामद की। आरोपी सुशील सिंह द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर, दो अन्य आरोपियों आकाश रे और सूरज बंसी की संलिप्तता सामने आई। तदनुसार हमारी पुलिस टीम ने छापा मारा और आकाश रे और सूरज बंसी को पकड़ लिया, जिन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ सोने के गहने तफजुल खान को बेचे थे।

बीरमित्रपुर से रिसीवर तफजुल खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए गए।अन्य संपत्ति अपराध मामलों में आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि के लिए जांच जारी है। इससे पहले भी आरोपी आकाश रे और सूरज बंसी को बीरमित्रपुर और टांगरपाली थाने के विभिन्न संपत्ति अपराध मामलों में गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने ,1. चार सोने की चेन, 2. पांच सोने की अंगूठियां, 3. सोने की तीन जोड़ी कान की बाली, 4. दो जोड़ी चांदी की पायल,5. दो चांदी की अंगूठी,6. नकद रु.40,000/-कुल जब्ती- 88 ग्राम सोने के आभूषण, 50 ग्राम चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद,बरामद किया है।

इस कार्रवाई में विशेष पुलिस टीम के दस्ते में अपर पुलिस अधीक्षक एस.नायक ,पुलिस उपाधीक्षक जोन-2 निर्मल महापात्र, प्रभारी निरीक्षक बंडामुंडा़ थाना श्रीकांत खमारी।सहायक निरीक्षक मंसा प्रसाद साहु, बंडामुंडा थाना के सहायक निरीक्षक सौम्य रंजन गिरी।प्लांटसाइट थाना के सहायक निरीक्षक दिपुन कुमार दलाई। बंडा़मुंडा़ थाना के सुब्रत पांडा और पुलिस मुख्यालय राउरकेला के सहायक निरीक्षक संपद मोहंती सामिल थे।