पत्रकार के साथ अभद्रता से पत्रकारो में रोष

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार की घटना राज्य में जोर पकडती जा रही है। 
बालेश्वर जिला के नीलगिरी में कार्यरत पत्रकार को चिकित्साधीन अवस्था में पैरो में बेडियाँ लगाए जाने को लेकर अंगुल जिला, तालचर की एक्टीव मीडिया संगठन ने घोर निंदा की है।और दोषी पुलिस वालो को नौकरी से निकालने की मांग की है।
एक्टीव मीडिया के सदस्यों ने पत्रकारो की दर्द बयाँ करते हुए कहा है कि पत्रकारिता को देश में चौथे स्तंभ का दर्जा दिया जाता है। 
एक पत्रकार अपनी जान की बाजी लगाकर सामाजिक बुराईयो को अपने कलम के माध्यम से सबके सामने लेकर आता है, ऐसे में पत्रकारो को सुरक्षा प्रदान करने के बजाए उनपर झूठा मुकदमा कर उन्हे प्रताड़ित करने वाले पुलिस कर्मियों को दण्डित किया जाना चाहिए।
एक्टीव मीडिया की ओर से पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू किए जाने की भी माँग की जा रही है।