अवैध लकड़ी के साथ लकड़ी काटने का यंत्र जब्त मालिक की खोज जारी

लकड़ी काटने की मशीन के साथ भारी मात्रा में लकड़ी जब्त: मालिक फरार।

अवैध लकड़ी के साथ लकड़ी काटने का यंत्र जब्त मालिक की खोज जारी
अवैध लकड़ी के साथ लकड़ी काटने का यंत्र जब्त मालिक की खोज जारी

सुशांत मल्लिक (संवाददाता) 

कालाहांडी जिले के उत्तर बनखंड अंतर्गत म.रामपुर रेंज क्षेत्र के अॅइला पाली स्थित कैनाल चाैक में एसीएफ एवं म.रामपुर रेंज वन अधिकारी असित कुमार दाश के नेतृत्व में की गई छापेमारी में भारी मात्रा में लकड़ी एवं लकड़ी काटने के उपकरण जब्त किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान गंगाधर साहू के घर से 40 सीएफटी से अधिक लकड़ी के साथ-साथ लकड़ी काटने और लकड़ी चमकाने के उपकरण भी जब्त किए गए। जिसकी अनुमानित लागत दो लाख से अधिक बताई जा रही है। वन विभाग ने आर46 एमआर 2025/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा वाहन मालिक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी रखे हुए हैं। इस छापेमारी में श्री दाश के साथ वन क्षेत्र पदाधिकारी सम्पद कुमार, वनरक्षी लक्ष्मी डोरा, बाल कृष्ण जल, सुरक्षाकर्मी प्रकाश माझी, किशोर माझी, बाईचंद्र साहू, बिरंची साहू, शरत चंद्र त्रियाक, तुलसी राम भोई प्रमुख रूप से शामिल थे।