प्राकृतिक आपदा से त्रस्त राचाकोना गाँव
ओडिशा-झारखण्ड सीमा पर प्रकृति की खुबसूरत वादियों में बसा राचाकोना गाँव प्राकृतिक आपदा से त्रस्त है। यह गाँव ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला स्थित कुआरमुंडा ब्लाक अंतर्गत माझापारा पंचायत में स्थित है। बीते सोमवार को इस गाँव में बाढ़ आई। बाढ़ की वजह से कई घर गिर गए और पालतू जानवरों के लिए भोजन के लाले पड़ गए। इस समय गांव के निकटवर्ती शंख नदी के ऊफान पर होने और जिले में हो रही लागातार बरसात की वजह से गाँव में बाढ़ का कहर बना हुआ है। ग्रामीण हाहाकार कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि इस यह समस्या दशकों से बनी हुई है, जिससे निजात पाने के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक से गुहार लगाई पर नतिजा ढा़क के तीन पात साबित हुआ और आज भी यह गाँव प्रशासनिक उदासीनता का शिकार हो रहा है।





