मनोहरपुर प्रखंड़ क्षेत्र में मलेरिया का बढ़ता प्रकोप

मनोहरपुर प्रखंड़ क्षेत्र में मलेरिया का बढ़ता प्रकोप

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 

झारखंड राज्य में स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती सारंडा जंगल के बीच बसे गांव चुरग़ी में मलेरिया ज्वर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस गांव में मलेरिया ज्वर के बढ़ते मामले को देखते हुए चुरग़ी गांव में मनोहरपुर सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सिय दल जाकर उपस्थित ग्रामीणों का मलेरिया जांच किया गया। जांच के दौरान माता जानो लागुरी,पिता कूदा लागुरी को छोड़ उनके 07 बच्चो - दोसमा लागुरी ,उम्र 15 बर्ष,गोमाय लागुरी,उम्र 12 वर्ष ,सोहराई लागुरी उम्र 10 वर्ष, बुधराम लागुरी उम्र 08 वर्ष, मुग़ली लागुरी, उम्र 07वर्ष,गालु लागुरी, उम्र 05 वर्ष, एवं 03 माह की शिशु कन्या सीमा लागुरी, को मलेरिया से पीडित पाया गया है। 

 मलेरिया ज्वर से संक्रमित सभी बच्चों को उनके घर पर ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। दूसरी ओर मलेरिया का प्रकोप को रोकने के यथा संभव प्रयास किए जा रहे है। 
चिकित्सीय दल द्वारा गांव में मलेरिया ज्वर के रोकथाम को लेकर स्थिति पर नज़र रखे हुए है.साथ ही ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के लिए घर के आस पास साफ़ सफ़ाई,मच्छरदानी का प्रयोग.,ताजा भोजन,उबाला हुआ पानी का उपयोग करने जैसे, सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।और किसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से फौरन संपर्क करने की सलाह दी गई है।