सांसद बसंत पंडा ने बिपक्ष पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
सुशांत मल्लिक (संवाददाता)
कालाहाँडी जिला के ऋषिदा स्थित बाल विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद बसंत पांडा ने पत्रकारो के प्रश्नों का उत्तर देते हुए जिले में व्यापक भ्रष्टाचार का खुलासा किया। उन्होने कार्लामुंडा ब्लॉक डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा सारांश दैनिक के जिला संवाददाता, सुशांत मल्लिक के प्रश्नों का उत्तर देते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि कनीय अभियंता (जूनियर इंजीनियर)और प्रखंड़ अध्यक्ष (ब्लाक चेयरमैन) पचास प्रतिशत कमीशन ले रहे हैं। इसलिए कार्य बहुत ही निम्न गुणवत्ता का हो रहा है। हमारा ओडिशा नवीन ओडिशा के माध्यम से जो भी पैसा विभिन्न क्षेत्रों में जनता के विकास मूलक कार्य के लिए आ रहा है, वह सारा पैसा विधायक भूपिंदर सिंह के सहयोगी जो बीजद और कांग्रेस पार्टी से जुड़े है बंदर बांट कर लेते है।
विधायक भूपिंदर सिंह के सहयोगी जो करलामुंडा प्रखंड के विकास के लिए करोड़ों रुपये की सरकारी योजनाओं पर निम्न दर्जे का कार्य कर रहे हैं।जिसका सीधा असर जनता पर हो रहा है, यह कि जरूरत मंदों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। अस्पताल में डॉक्टर एवं कर्मचारियों की कमी,के लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल रही, पंचायत को सरकार की ओर से सुविधाएं नहीं मिल रही हैं,उचित लाभूक को आवास योजना का लाभ नही मिल पा रहा है।
उन्होने यह भी आरोप लगाया है कि, पंचायत स्तर पर सार्वजनिक विकास कार्यों के लिए दिये गये 50 लाख रुपये सही जगह निवेश नहीं किये गये हैं।विधायक भूपेन्द्र सिंह के कुछ करीबी लोगों ने इस धन को लूट खाने की साजिश रची है। स्थानीय बुद्धिजीवियों ने इन सारी घटनाओं की जाँच सतर्कता विभाग द्वारा कराए जाने के लिए स्थानीय सांसद बसंत पांडा़ का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।





