राजस्थान परिषद की स्वर्णजयंती केअवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

राजस्थान परिषद की स्वर्णजयंती केअवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

राजस्थान परिषद का स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर खाद्य उत्सव के साथ चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 राउरकेला में राजस्थान परिषद की स्वर्ण जयंती के अवसर पर डीएवी तालाब के पास चलित माह की 25 से 28 फरवरी तक चार दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा।  राजस्थान परिषद के अध्यक्ष राकेंद्र मराठिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस स्वर्ण जयंती समारोह में राजस्थानी खाद्य उत्सव के साथ-साथ ओडिशा का प्रसिद्ध रसगुल्ला, छेना, मालपुआ भी यहां देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को राजस्थान परिषद से दोपहर 2 बजे शोभायात्रा निकलकर डीएवी पोखरी पहुंचेगी जहाँ चार दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। इस समारोह में डीएवी तालाब के किनारे  40 खाद्य स्टॉल के साथ बालू कला का प्रदर्शन किया जाएगा।  शाम को मनोरंजन के लिए राजस्थानी नृत्य,संगीत और ओडिशा के विभिन्न नृत्य और संगीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

 समारोह में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ अर्जुन रामजी अग्रवाल और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सांसद जोएल ओराम, विधायक सुब्रत तराई, पूर्व केंद्रीय मंत्री फिलिप रॉय, राज्य मंत्री रोहित पुजारी, विधायक दिवाशकन मिश्रा, विधायक प्रितीरंजन घडा़ई और राजस्थान के मंत्री शामिल होने वाले हैं। समारोह में मंत्री प्रहलाद गोयंका पद्मश्री भी शामिल होने वाले हैं।रूंगटा गुट के नेता रंगलाल रूंगटा के साथ प्रह्लाद अग्रवाल समारोह में शामिल होने वाले हैं।डीआइजी पश्चिम नीति शेखर, जिलाधिकारी पराग हर्षद गवली, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामू, अतिरिक्त जिलाधिकारी डॉ.शुभांकर महापात्रा भी समारोह में शामिल होने वाले हैं।  इस पत्रकार वार्ता में राजस्थान परिषद के अध्यक्ष राकेन्द्र मराठिया, संपादक विलन अग्रवाल, सह-संपादक गोपाल खेमानी, उपाध्यक्ष सुरेश केजरीवाल, संरक्षक केशरी प्रसाद अग्रवाल आदि मुुख्यरूप से उपस्थित थे।