बिसरा में जमीन हड़पने का एक और मामला

बिसरा में जमीन हड़पने का एक और मामला

बिसरा तहसील क्षेत्र में जमीन पर अवैद्य कब्जे की शिकायते थमने का नाम नही ले रही है,स्थानीय लोग संबंधित राजस्व निरीक्षक पर कई बार भू माफियाओ से मिली भगत का लगा चुके हैं आरोप। इसबार भी ऐसा ही एक मामला बिसरा पंचायत क्षेत्र से प्रकाश में आया है। 

बिसरा पंचायत निवासी बंटी बेहरा ने पडो़स में रहनेवाले बिसरा महाविद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत अभय प्रुष्टी पर नकली कागजातों के सहारे रुपये के दमपर उनकी जमीन पर अवैद्य कब्जा करने का आरोप लगाया है। 
बंटी बेहरा का कहना है कि उनके पिता ने अभय प्रुष्टी को अपने जमीन के एक हिस्से में एक कमरा बनाने के लिए जगह दी थी, इसलिए कि वह एक शिक्षक था और उनके बच्चो को पढा़या करता था। पर अब वह धीरे धीरे और ज्यादा जमीन हथियाने की कोशिश कर रहा है। बंटी के साथ उनके आस पडोस के लोगो का भी यही कहना है। 
बंटी और उनके पडोसीयो का कहना है कि एक बार स्थानीय राजस्व निरीक्षक और स्थानीय पुलिस निरीक्षक इस मामले को सुलझा गए थे और श्री प्रुष्टी को एक सीमा के बाहर निर्माण कार्य न करने की हिदायत दी थी। 
अब उन अधिकारियों का तबादला हो चुका है, उनकी जगह नए अधिकारी आ गए है।इधर अभय प्रुष्टी सीमा क्षेत्र से बाहर निर्माण कार्य शुरु कर दिया है जिसके बिरोध में बंटी बेहरा और उसके पडोसी स्थानीय थाना और  तहसील में जाकर इसकी शिकायत की है इस पर तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। 


बंटी बेहरा ने स्थानीय थाना के पुलिस कर्मियों से भी काफी नाराज है, उनका कहना है कि पुलिस उनकी शिकायत को अनसुना कर उन्हें और उनकी गर्भवती पत्नी को बार बार थाने बुला रही है,जिससे दिहाड़ी मजदूरी करने वाला बंटी बेहरा को परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है और साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

अबतक हमारी मुलाकात अभय प्रुष्टी से नही हो पाई है इसलिए यहाँ उनका पक्ष नही रखा जा सका है।
फिलहाल संबंधित तहसीलदार मामले की जाँच कर रही है।