माल ढुलाई में दपूरे ने पार किया 200 मिलियन टन का आंकड़ा
चक्रधरपुर मंडल ने वित वर्ष में किया 148.6 मिलियन टन का माल परिपहन!!
दक्षिण पूर्व रेलवे ने पार किया वित वर्ष में में 200 मिलियन टन से अधिक माल लोडिंग का आंकड़ा!!
चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने माल परिवहन में क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। दपूरे ने इस वितीय वर्ष 2024-25 में माल परिपहन में 200 मिलियन टन का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस वत्तिीय वर्ष में 204 मिलियन टन माल लोड किया है। यह दक्षिण पूर्व रेलवे का इस वर्ष का शानदार प्रदर्शन है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चारों मंडलों ने इस शानदार माल लदान प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चक्रधरपुर मंडल ने 148.6 मिलियन टन, आद्रा मंडल ने 27.7 मिलियन टन, खड़गपुर मंडल ने 24.3 मिलियन टन और रांची मंडल ने अब तक 3.3 मिलियन टन माल लदान किया है। अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक, अब तक, संबंधित माल लदान से राजस्व में 18,359.38 करोड़ रुपये की आय हुई है।






