आटो चालक के आत्महत्या से अंचल में शोक

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर में कोलियारी थाना अंतर्गत हांडीधुआ ग्राम का आटो चालक आपूली प्रधान ने (46) बिष पीकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पारिवारिक कलह को लेकर आपूली प्रधान ने देर रात अपने घर में बिषपान कर आत्महत्या कर ली।

इस घटना की खबर प्रचारित होने के बाद कोलीयारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक को शव को कब्जे में लेकर शवपरिक्षण के लिए तालचेर के मंड़पाल सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। इस आत्महत्या से अंचल में शोक देखा जा रहा है।