कोर्ट परिसर में सफाई अभियान
अधिवक्ताओं ने की कोर्ट परिसर कि सफाई
राउरकेला -सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले स्मार्ट सिटी राउरकेला को सफाई के मामले में देश में प्रथम दर्ज़ा दिलाने के लिए राउरकेला नगरपालिका ने कमर कस ली है |
वही वकीलों ने भी कोर्ट परिसर में सफाई कार्य करके इस कार्य में अपना योगदान दिया है | राउरकेला की स्वयंसेवी संस्था मिशन सन्डे कि ओर से बिरजापाली स्थित नए कोर्ट परिसर में सफाई कार्य किया गया | इस कार्य में वकीलों ने अपना अहम योगदान देते हुए कोर्ट परिसर कि सफाई की ,और कोर्ट परिसर में अस्थापित उत्कल गौरव मधुसुदन दास की प्रतिमा को पानी दे धो कर साफ़ व स्वच्छ किया |
बार-एसोसिएसन के अध्यक्ष रमेशबल ने वकीलों द्वारा किये गए इस कार्य के लिए खुले मन से वकीलों कि प्रसंशा की |





