स्क्रैप लदी वाहन जब्त दहशत में माफिया

स्क्रैप लदी वाहन जब्त दहशत में माफिया

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर थाना अंतर्गत संथपाडा़ के निकट स्क्रैप लदी मिनी ट्रक के साथ एक कार पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार तालचेर अनुमंड़ल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) एस स्वाति कुमार को किसी सूत्र से जानकारी मिली थी कि राख पाइपलाइन को स्क्रैप माफ़िया द्वारा तोड़ लिया गया है। 
सूचना पाकर अनुमंड़ल पुलिस अधिकारी स्वाति कुमार सदलबल  घटना स्थल पर पहुंच स्क्रैप लदी एक मिनी ट्रक क्रमांक - "ओआर 03ए 5783" और एक इंडिका कार क्रमांक - "ओआर 02बी के 4377" जब्त करने के साथ इस कार्य में संलिप्त दो लोगो को गिरफ्तार किया हैं। 
इससे पहले भी अनुमंड़ल पुलिस अधिकारी देर रात दबिश देकर स्क्रैप के साथ स्क्रैप माफियाओ को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया हैं। 
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)   के अनुमंड़ल पुलिस अधिकारी अपना पदभर संभालने के बाद तालचेर के बालू माफिया, कोयला माफिया, स्क्रैप माफियाओ को विभिन्न स्थानो से दबिस देकर गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया है, जिससे माफियाओ में पुलिस के प्रति भय देखा जा रहा है।