होटल से 12 जुआडी़ गिरफ्तार

होटल से 12 जुआडी़ गिरफ्तार
होटल से 12 जुआडी़ गिरफ्तार

सुभाष गुप्ता(संवाददाता)

राउरकेला : लाॅक डाउन के समय जहाँ कई लोग आर्थिक समस्या से जूझ रहे है वही कुछ लोग है कि अपनी ऐय्यासी कहे या शौक पूरा करने के लिए मोटी रकम दाँव पर लगा रहे है।

ओडि़शा के स्मार्ट सिटी राउरकेला के आनंद भवन लेन स्थित एक होटल "रेम्बो रेजेन्सी" से आज प्लांटसाइट पुलिस ने गुप्त सुचना के अधार पर होटल पर दबिस देकर कमरा संख्या 10 से 12 जुआडियो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार इस होटल में पिछले कई दिनो से जुआ खेला जा रहा था।
पुलिस द्वारा इन जुआडियो के पास से 4 सेट तास के पत्ते,14 मोबाइल फोन,एवं ₹77065 नकद बरामद किया गया है।