विस्फोटक के साथ माओवादी गिरफ्तार

विस्फोटक के साथ माओवादी गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति-जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़) दिनांक 16/04/2025

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही, थाना उसूर, थाना जांगला एवं थाना नेलसनार क्षेत्र में विस्फोटक के साथ 02 ईनामी माओवादियों सहित 22 माओवादी गिरफ्तार।

कब्जे से टीफिन बम, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन स्टीक, डेटोनेटर, बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर एवं जमीन खोदने का औजार बरामद।

थाना उसूर, थाना जांगला, थाना नेलसनार एवं कोबरा 205, 206, 210 वाहिनी की  संयुक्त कार्यवाही।

⏩ जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 15/04/2025 को थाना उसूर से थाना एवं कोबरा 205, 210 वाहिनी का बल टेकमेटला की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी।

 ⏩अभियान के दौरान टेकमेटला के जंगल से विस्फोटक के साथ 07 सक्रिय माओवादियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से टीफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार एवं प्रतिबंधित संगठन का पाम्पलेट आदि बरामद किया गया:-

पकडे़ गए माओवादी

1. देवा माड़वी (रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य) पिता अंदा माड़वी उम्र 23 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा*

2. चैनु माड़वी (रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य) पिता मंगड़ू माड़वी उम्र 20 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा*

3. मल्ला माड़वी (रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य) पिता हुंगा उम्र 24 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा*

4. माड़वी लखमा (रेखापल्ली DAKMS सदस्य) पिता हड़मा उम्र 45 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा*

5. लाला मीड़ियम (रेखापल्ली कृषि शाखा सदस्य) पिता कोसा उम्र 30 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा*

6. अंदा माड़वी (मारूड़बाका आरपीसी जनताना सदस्य) पिता देवा उम्र 32 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा*

7. गंगा माड़वी (रेखापल्ली DAKMS सदस्य) पिता देवा उम्र 39 वर्ष निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा*

⏩ थाना जांगला से थाना जांगला एवं डीआरजी का संयुक्त बल बेलचर, भुर्रीपानी एवं कोटमेटा की ओर एरिया डोम‍िनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान बेलचर के जंगल से विस्फोटक के साथ 06 सक्रिय माओवादियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से टीफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर,  बिजली का तार, बैटरी, खुदाई का औजार, टंगिया आदि बरामद किया गया:-

1.  समीला ओयाम (आरपीसी सीएनएम सदस्य) पति रमेश ओयाम उम्र 22 वर्ष निवासी छोटेपल्ली पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर*

2.  सन्तु ओयाम (भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता सुक्कू ओयाम उम्र 23 वर्ष निवासी बड़ेपल्ली पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर*

3.  सायबो माड़वी (भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता हिड़मा माड़वी  उम्र 39 वर्ष निवासी बड़ेपल्ली पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर

4. रमेश आरकी (आरपीसी मिलिशिया सदस्य) पिता पकलू आरकी उम्र 19 वर्ष निवासी कोलनार थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर*

5.  शंकर आरकी (आरपीसी मिलिशिया सदस्य) पिता पकलू आरकी उम्र 22 वर्ष निवासी कोलनार थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर*

6. कोहले ओयाम (केएएमएस सदस्य) पति सुखराम ओयाम उम्र 22 वर्ष जाति निवासी कोलनार थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर*

⏩ थाना नेलसनार से थाना बल एवं कैम्प हेमलापारा 08/सी वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही में कांदाकरका की ओर एरिया डोम‍िनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान कांदाकरका के जंगल से विस्फोटक के साथ 09 सक्रिय माओवादियों को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से टीफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बिजली का तार, बैटरी, खुदाई का औजार, नक्सल साहित्य, टंगिया आदि बरामद किया गया:-

1. सोमा ओयाम (मूलवासी बचाव मंच अध्यक्ष) पिता कोपा ओयाम उम्र 28 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर*

2. मुन्ना ओयाम (मूलवासी बचाव मंच सदस्य) पिता ईरपा ओयाम उम्र 25 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर*

3. पिलू ओयाम (आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) पिता पुसू ओयाम उम्र 35 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर*

4. मोटू ओयाम (मूलवासी बचाव मंच सदस्य) पिता बुधू ओयाम उम्र 20 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर*

5. मंगड़ू ओयाम (कोलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) पिता मासा ओयाम उम्र 22 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर।

6. मंगड़ू ओयाम (संघम सदस्य) पिता कुम्मा ओयाम उम्र 40 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर*

7. पण्डरू ओयाम (संघम सदस्य) पिता मासा ओयाम उम्र 20 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर*

8. रामू ओयाम (भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता कोपा ओयाम उम्र 25 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर*

9. मुन्नी ओयाम (केएएमएस सदस्य) पिता मासा ओयाम उम्र 20 वर्ष निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर,

 
⏩पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना उसूर, जांगला एवं नेलसनार में पृथक–पृथक वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।