बारिको ने की अनाथ बच्चो की सेवा

बारिको ने की अनाथ बच्चो की सेवा

निखिल उत्कल बारिक समिति, राऊरकेला शाखा की ओर से  सुबह 08.00 बजे से बासंती कॉलोनी के निकट मालगोदाम में अवस्थित "सर्वभौतिक अनाथ शिशु आश्रम"  में बच्चों की केश सज्जा का कार्यक्रम आयोजित की गई थी ।
इस कार्यक्रम में राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक मुख्य अतिथि थे, सम्मानित अतिथि के रूप में बीजद राउरकेला टाउन सभापति गगन विहारी पंडा तथा उत्कल बारिक समिति के सुंदरगढ़ जिला अध्यक्ष कुमार गौतम बारिक ने अपना अहम योगदान दिया ।
 इस कार्यक्रम के तहत समिति के सदस्यों के द्वारा आश्रम के 80 बच्चों का बाल काटा गया। उसके पश्चात सभी बच्चो को जलपान करवाया गया। इस तरह पाकर सभी बच्चे बहुत खुश हुए। 
इसके उपरांत शाखा सभापति राजेन्द्र बारिक की अध्यक्षता में आयोजित सभा में राउरकेला विधायक ने समिति के सेवा कार्यों की भूरी भूरी सराहना की तथा इन कार्यों को आगामी दिनों में भी करते रहने का आह्वान किया। गगन विहारी पंडा ने समिति के सेवा कार्यों में हर संभव सहायता की घोषणा की। 
उक्त सभा में राउरकेला शाखा के तत्वाधान में "पश्चिम ओडिशा बारिक महासंघ" की कार्यकारिणी बैठक आगामी 22 सितंबर को हनुमान वाटिका में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। राउरकेला शाखा के 25 वर्ष पूरे होने पर दिसंबर महीने में "रौप्य जयंती" का धूमधाम से पालन करने का निर्णय लिया गया। सभा का संचालन महासचिव बासुदेव बारिक ने किया। अतिथि परिचय संपादक सुकान्त बारिक ने दिया। उपसभापति रविन्द्र ठाकुर, भाष्कर बारिक ने समिति के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

अंत मे कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस सेवा कार्य में समिति के आशिष बारिक, सुंदर पसायत, निशिकांत बारिक, दिलीप बारिक, अरुण पसायत, सनोज शर्मा, अनिल शर्मा, रुचिरंजन बारिक, कुना बारिक,  उत्तम बारिक, संजय शर्मा, दण्डधर बारिक, सुरेश शर्मा, प्रमोद बारिक, विजय शर्मा, ललन ठाकुर, ईश्वरी शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, जगबंधु शर्मा, शत्रुघ्न प्रामाणिक, रंजीत प्रामाणिक, मनोज शर्मा तथा अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।