एकलव्य विद्यालय में युवापीढ़ी ग्राम सभा कार्यक्रम
अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर)
झारसुगुड़ा जिले के किरमिरा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की तरफ से युवापीढ़ी ग्राम सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय सरपंच संतोषिनी पटेल ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया। सम्मानित अतिथि के रुप में प्रखण्ड कल्याण अधिकारी संजीता महन्त, वार्ड सदस्य उषारानी नायक, समाज सेवी सावित्री बारिक ने योगदान दिया। अतिथियों ने पंचायती राज विभाग की कई जनहित योजनाओं के बारे में अपने विचार रखे। इस मौके पर स्कूल के छात्रों द्वारा, सरपंच, समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पंचायत कार्यकारी अधिकारी, रोजगार सहायक, के साथ डॉक्टर्स, शिक्षक और पुलिस अधिकारियों के रूप में भूमिका निभाते हुए गांव की अलग अलग समस्याओं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, साफ पानी, समाजिक अधिकार और अपनी शिकायतों और उनके समाधान के बारे में अपनी अभिनय के जरिए लोगों को जागरूक किया । इस कार्यक्रम को संजीब मंडल ने संचालित किया और समाजिक विज्ञान विभाग के सभी शिक्षकों ने सहयोग किया।





