बढ़ते तापमान को देखते हुए जलछत्र का शुभारंभ

बढ़ते तापमान को देखते हुए जलछत्र का शुभारंभ

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर में बढ़ते तापमान को देखते हुए एमसीएल महिलामंडल की ओर से जलछत्र प्रदान किया गया। 
 तालचेर में ग्रीष्म ऋतु की लहर के मद्देनजर, एमसीएल तालचेर क्षेत्र में तालचेर सरकारी अस्पताल के पास एक जलछत्र का शुभारंभ किया गया है।  इसका उद्घाटन तालचेर नगर पालिका के तीन नंबर वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद लिपिका बेहरा ने फीता काटकर किया।  
यह उद्घाटन समारोह प्रगति महिलामंड़ल की शभानेत्री डॉली मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया था
उद्घाटन दिवस के अवसर पर लोगों को सूखा खाद्य, तरबूज, मिठाई और अन्य ठंडे खाद्य पदार्थ दिए गए।
इस जलछत्र का लाभ अस्पताल में दूर-दूर के क्षेत्रो से आनेवाले लोगों को मिलेगा। 
प्रगति महिला मंडल के अनुसार इस जलछत्र में शीतल जल के अलावे दही का शर्वत भी उपलब्ध कराया जायेगा।
इस कार्यक्रम में एमसीएल के कई अधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता, प्रगति महिलामंडल महासचिव स्मृति प्रजाना बेहरा, सुशांती साहू, रितु कुमार, रश्मिता पटनायक, रोज़लिन दास, शुभश्री पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
 लोगो ने इस पुण्य कार्य के लिए प्रगति महिलामंड़ल की प्रशंसा की।