मकर संक्रांति पर नही हुई मुर्गापाडा़

खबर का असर

मकर संक्रांति पर नही हुई मुर्गापाडा़

बिसरा थाना अंतर्गत आनेवाले मोनको, कुदर बहार,झारबेडा़,एवं बंडामुंडा़ थाना अंतर्गत आनेवाले डुमेरता में  पवित्र मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होनेवाले मुर्गा पाड़ा पुलिस की कारवाई को देखते हुए आयोजित नही किए गये।
पुलिस सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मकरसंक्राती के दिन पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधिक्षक, कमांडेंट, बिभिन्न थानो के 7 अवर निरीक्षक, और दो प्लाटून के साथ  मुर्गापाडा़ आयोजित किए जानेवाले विभिन्न जगहो की पेट्रोलिंग की गई।