राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल आयोजित

राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल आयोजित

प्रेस विज्ञप्ति : जिला सुचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, सुंदरगढ़

सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय में हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज सुंदरगढ़ सदर महकमा में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया है। 

इसी कड़ी में आज सुबह मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलेक्टर रवि नारायण साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने वाली सड़क से प्रारंभ होकर नये बस अड्डे़ तक गयी।  इसमें छात्रों, सीएसआई, जिला खेल संसद और खेल छात्रावास के प्रशिक्षुओं, खेल प्रेमियों सहित 600 लोगों ने भाग लिया।  जिला खेल अधिकारी विश्व केशन पांडे, जिला खेल संसद के संपादक श्री पंगम भूल, हॉकी एसोसिएशन के कर्मचारी उपस्थित थे।
 बाद में, भबनीपुर हॉकी ट्रेनिंग सेंटर में साइ और स्पोर्ट्स हॉस्टल के बीच एक हॉकी मैच आयोजित किया गया।  तीरंदाजी प्रतियोगिता भी हुई.  इसमें साई, स्पोर्ट्स हॉस्टल व अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।