एक ही परिवार के चार बालको की अकाल मृत्यु

एक ही परिवार के चार बालको की अकाल मृत्यु

अपने रिशतेदार के घर आए चार नैनीहालो की पास की नदी में नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई, वे सभी अपने परिजनो के साथ अपनी नानी का श्राद्ध करके झारसुगडा़ से घर वापस लौटने के क्रम में राउरकेला के झीरपानी पंचायत क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहाँ रुके थे। 
घटना स्थल में जुटी भीड़ से मिली  जानकारी के अनुसार पूरा परिवार झीरपानी से होकर गुजरने वाली कोयल नदी में नहाने आए थे, नहाने के बाद पाँच नबालिको के अलावा सभी लोग घर चले गए जिसके बाद पाँचो बालक जलक्रीडा में मगन हो गए कि अचानक पानी के तेज बहाव में चार बालक बहने लगे यह देख पाँचवा बालक भागकर अपने घर गया और घर के लोगो को इस घटना की जानकारी दी, सूचना मिलते ही घर व आसपडो़स के लोग घटना स्थल पर भागते हुए आए तबतक चारो पानी में डूब चुके थे, कुछ स्थानीय युवको ने कुछ देर बाद दो बालको को पानी के अंदर से ढूंढ निकाला,इन दोनो को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। और दो की तलाश जारी थी  तबतक राउरकेला अग्निशामक दस्ता की एक टीम आ पहुँची जिन्होंने ने दोनो बालको की तलाश शुरू कर दी कई घंटों की कडी़ मेहनत के बाद एक बालक को खोज निकाला गया पर एक अभी भी लपता था जिसे आज सुबह निकाला गया। और इसतरह चारो बालको की अकाल मृत्यु हो गई।चारो बालको (कौशलसाहू, रौनक साहू, कुनाल साहू, ऋषि साहू) की आयु १२ से १५ बर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी बालक एक ही परिवार से संंबंधित थे।