फिटनेश कोच पर जानलेवा हमला

फिटनेश कोच पर जानलेवा हमला

राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले बंडमुंडा डी सेक्टर में एक फिटनेश कोच युवक पर जानलेवा हमला होने की खबर से अंचल में सनसनी फैल गई है।  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 साल के एक युवक श्यामल सरकार नामक फिटनेश कोच पर 4 से 5 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। शयामय सरकार पर अज्ञात युवकों ने  गोली चला दी,निशाना चूक गया और गोली श्यामल सरकार के शरीर के एकदम करीब से होकर गुजर गई, जिसके बाद हमलावरों ने श्यामल सरकार पर तलवार और अन्य घातक हथियारों से हमला कर दिया। जो उसके शरीर को चोटिल कर दिया, पीडित युवक को उसी हालत में नजदीकी रेलवे अस्पताल ले गए और उपचार के बाद युवक को उसके घर भेज दिया गया। इस घटना को लेकर बंडामुंडा़ थाना में शिकायत दर्ज की गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई हैं।