सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत

देवमनी महतो (संवाददाता)  

सुंदरगढ़ जिला में स्थित नुआगाँव प्रखंड़ के बारीलेप्टा पंचायत अंतर्गत आनेवाले गुड़गुडा चौक में बिसरा से बारीलेप्टा की ओर आनेवाली मुख्य सड़क में बीते कल गुरूवार के दिन फोर्स सवारी बस क्रमांक एच.पी.66-2657 और स्कूटी क्रमांक ओडी 14एए 9170 के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में स्कूटी सवार की मौत हो गई। 
मृतक स्कूटी सवार की पहचान टांगरपाली ग्राम निवासी मुकेश माहतो, उम्र 28 वर्ष, पिता का नाम -चक्रधर महतो के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार गुरूवार के दिन ही आंत्यपरिक्षण के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
इस मामले में जाँच अधिकारी (बिसरा थाना) एन.टूडू से मिली जानकारी के अनुसार बस चालक  झारखण्ड के खूंटी निवासी 23 वर्षीय कुशल डुडराय को पुलिस गिरफ्तार कर राउरकेला न्यायालय में पेश किया है। जहाँ जमानत ना मिलने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।