सढे़ दस किलो गाँजा के साथ बीस वर्षीय युवक गिरफ्तार
राउरकेला आबकारी विभाग और रेलवे पुलिसबल की संयुक्त कार्यवाही से गाँजा तस्करी करते एक 20 वर्षीय युवक को राउरकेला रेलवे स्टेशन के पास पकडा़ गया। गिरफ्तार युवक का नाम रौशन कुमार पुत्र- राजेश कुमार सोनी,निवासी- डेहरी-ऑन-सोन पोस्ट.-डेहरी,थाना-डेहरी,राज्य-बिहार है।
पुलिस के अनुसार गाँजा तस्करी ही उसका व्यवसाय है।
उक्त युवक से दिनांक 28.07.2024 को सुबह 06.30 बजे 10.500 (दस किलोग्राम पांच सौ ग्राम) गाँजे के साथ
एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8 (सी) के उल्लंघन में दंडनीय अपराध यू/एस- 20 (बी) (ii) (बी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
अधिनियम की धारा 37 के अनुसार अपराध संज्ञेय और गैर जमानती प्रकृति का है। इसलिए आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए दिनांक 28.07.2024 को माननीय न्यायालय में पेस किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और मामले की जांच पूरी होने के बाद अभियोजन रिपोर्ट माननीय न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी।





