डिक्की से पैसे चोरी करने वाले युवक गए जेल
सूमित जैसवाल (छत्तीसगढ़ प्रभारी)
26 दिसंबर की दोपहर खरसिया के पुराना रेल्वे फाटक के समीप मोटरसाइकिल खड़ी कर फल खरीदने के दौरान एक युवक उठाईगिरी का शिकार हो गया । युवक कुछ समय पहले खरसिया के स्टेट बैंक से ₹49,000 रूपये निकासी कर घर जा रहा था । उठाईगिरी के घटना की सूचना शाम को पीड़ित ने चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर को दिया गया । चौकी प्रभारी पीड़ित से उठाईगिरी करने वाले आरोपियों के हुलिए की जानकारी लेकर अपने कर्मचारी को संदेहियों का पता लगाने में लगाया गया, एक के बाद एक दो संदेहियों को कल ही हिरासत में लेकर चौकी लाया गया था, जिनसे चोरी की रकम बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया, आरोपियों के साथी अपचारी बालक को आज हिरासत में लिया गया है ।
घटना के संबंध में शिकायतकर्ता पीड़ित पृथ्वीदास महंत पिता स्व मंथीर दास उम्र 24 साल निवासी ग्राम फुलबंधिया थाना खरसिया के द्वारा पुलिस चौकी खरसिया में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26/12/2022 को अपने साथी महेश सतनामी के साथ मोटरसाइकिल में धान का रूपये निकलवाने भारतीय स्टेट बैंक खरसिया आया था । उसने बैंक से 49,000 रूपये निकाला जिसमें से 100-100 के नोट कुल 15,000 रूपये को अपनी मोटर साइकिल के डिक्की में रखकर लॉक किया और 500-500 रूपये के कुल 34,000 रूपये को पेंट के जेब में रखकर घर जा रहा था । रास्ते में खरसिया के पुराना फाटक के पास दोपहर करीब 03:00 बजे वह मोटरसाइकिल खड़ी कर फल खरीदने गया वापस मोटरसाइकिल के पास आया तो देखा मोटरसाइकिल का डिक्की खुला हुआ था,और उसमें रखे 15,000 रूपए नहीं है । पीड़ित ने बताया कि उसने बाइक के पास दो संदिग्ध लड़कों को खड़े देखा था, जिन्हें देखने पर पहचान लेगा । पीड़ित के आवेदन पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर चोरी (धारा 379 भादवि) अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर पीड़ित से आरोपियों के हुलिए की जानकारी लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।जिनके मार्गदर्शन पर अपने कर्मचारी के साथ संदेहियों की तलाश में जुट गये ।
पुलिस टीम अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के दौरान घटनास्थल पुराना फाटक के पास फल दुकान लगाने वालों तथा मुखबिरों से अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी लेने पर हरिजन मोहल्ला के राहुल सारथी को उसके दोस्तों के साथ 26 दिसंबर के दोपहर फाटक के पास देखे जाने की बात का पता चला। पुलिस टीम तत्काल संदेह के आधार पर राहुल को हिरासत में ले ली । पूछताछ पर संदेही राहुल अपने साथी विधि के साथ संघर्षरत बालक एवं पुरानी बस्ती के सिद्धांत शर्मा उर्फ विक्की के साथ मिलकर डिक्की से 15,000 रूपये चोरी करना और 4500 रूपये को खाने-पीने में खर्च कर देना बताया । आरोपी राहुल सारथी से मिली जानकारी पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया जिस पर आरोपी सिद्धांत शर्मा उर्फ विक्की पकड़ा गया, विधि के साथ संघर्षरत बालक फरार था ।
गिरफ्तार *आरोपी (1) राहुल सारथी पिता कुमारो सारथी उम्र 19 साल हरिजन मोहल्ला चौकी खरसिया (2) सिद्धार्थ शर्मा उर्फ विक्की पिता लकेश्वर शर्मा उम्र 28 साल पुरानी बस्ती खरसिया, चौकी खरसिया* के मेमोरेंडम पर उठाईगिरी के बटवारे में शेष बचा क्रमश: ₹2,000 एवं ₹6,000 जप्त कर आरोपियों को कल शाम न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । फरार अपचारी बालक को आज पतासाजी दौरान हिरासत में लिया गया जिसने बताया कि वे तीनों 26 दिसंबर को युवक (पीड़ित पृथ्वी महंत) के बैंक से रूपये निकाले से लेकर रेल्वे फाटक तक निगाह रखे हुए थे, रेल्वे फाटक के पास युवक चाबी को बाइक में छोड़कर फल ले रहा था उसी समय मौका पाकर रूपये चोरी किये, कुछ रूपये खाने-पीने में खर्च किये और कुछ आपस में बांट लिये । बांटवारा में मिला 2,500 रूपये विधि के साथ संघर्षरत बालक के मेमोरंडम पर बरामद कर जप्त किया गया है । विधि के साथ संघर्षरत बालक को आज सक्षम न्यायालय में पेश किया गया है ।





