चोरी की सात मोटरसाइकिल समेत आरोपी पुलिस के कब्जे में
सुमित जायसावाल (व्योरोचीफ)
रायगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा बाइक चोरी पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्यवाही करते हुए मुखबिर लगाकर शहर में सक्रिय एक शातिर चोर को पकड़ा गया है जो शहर के बाजार क्षेत्र में खड़ी दुपहिया वाहनों पर निगाह रखकर मौका पाते ही चोरी कर घर में छिपाकर रख रहा था । कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पास से 7 दुपहिया मोटरसाइकिल जप्त किया गया है । विदित हो कि गत दिनों साइबर सेल, रायगढ़ की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से चोरी हुए 52 दुपहिया और एक कार बरामद किया गया था ।
बढ़ते वाहन चोरी की वारदात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा शहर के थाना प्रभारियों को सूचनातंत्र सक्रिय कर बाइक चोरों का पता लगाने का निर्देश दिया गया था । प्राप्त निर्देशों के तारतम्य में थाना प्रभारीगण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा तथा मुख्य पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर मुखबिर लगाकर बाइक चोरों का पता लगा रही थी । इसी बीच कोतवाली पुलिस को कल 24 जनवरी की शाम रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश करने की सूचना मुखबिर से मिली । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के निर्देशन पर तत्काल कोतवाली थाना कर्मचारी रेलवे स्टेशन जाकर सौदा तय कर रहे संदेही व्यक्ति से पूछताछ की।पूछताछ करने पर वह अपना नाम रामलाल साहू, राजीव नगर जूटमिल का रहने वाला बताया,उसने पूछताछ करने पर काफी गोलमोल जवाब दिया,जिसपर व्यक्ति पर संदेह होने पर उसे थाना लाया गया और कड़ाई से पूछताछ करने पर संदेही रामलाल साहू ने बताया कि पिछले करीब 1 माह से वह शहर के संजय कंपलेक्स, ओवर ब्रिज के नीचे, इतवारी बाजार, कोतरारोड सब्जी मार्केट के आसपास घूम कर मोटरसाइकिल/स्कूटी चोरी करने के लिए नजर रखता था और मौका देकर उन्हें चोरी कर घर में लाकर छुपा देता था । आरोपी के ज्ञापन पर (1) एक एक्टिवा लाल रंग (2) बजाज डिस्कवर काला सिल्वर रंग (3) सुपर स्प्लेंडर काला सिल्वर रंग (4) सुपर स्प्लेंडर काला सिल्वर रंग (5) हीरो होंडा सीबीजेड सिल्वर रझघ (6) पैशन प्रो काला लाल रंग (7) स्कूटी सीजी 13 W-7470 बरामद किया गया है। बरामद वाहनो की कुल कीमत करीब ₹1,50,000 आंकी जा रही है। आरोपी के पास से भूरे रंग की जप्त स्कूटी सीजी 13 W-7470 चोरी के संबंध में सुरेश केडिया पिता गौरीशंकर केडिया निवासी रामनिवास टॉकीज रोड रायगढ़ द्वारा 20 जनवरी 2023 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उनकी स्कूटी रामनिवास टॉकीज रोड के पास से 17 जनवरी को चोरी हो गई है, रिपोर्ट थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी पर वाहन चोरी का अपराध दर्ज किया गया था । गिरफ्तार *आरोपी - रामलाल साहू पिता गजपति साहू उम्र 40 साल निवासी कालिंदी कुंज के सामने राजीव नगर थाना जूटमिल जिला रायगढ़ को वाहन चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में चोरी मोटरसाइकिल को तलासने और बरामद की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव, नंदू सारथी, विक्रम चौरसिया, आरक्षक जगमोहन लाल ओग्रे, उत्तम सारथी, सुशील मिंज, नितेश लकड़ा की सराहनीय भूमिका रही है ।





