बिपत्ती को न्यौता देती ट्राँसफार्मर
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
असुरक्षित बिद्युत ट्राँसफार्मर को लेकर चिंता में स्थानीय लोग, विद्यालय और मंदिर निकट होने से सुरक्षा की दृष्टि से कभी भी अनहोनी होने का भय बना रहता है।
तालचेर नगरपालिका के 20 नंबर वार्ड में विद्यालय और मंदिर के निकट खुली अवस्था में बिजली बिभाग द्वारा लगाई गई ट्राँसफार्मर से लोग चिंतित है। भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में खुले में ट्राँसफार्मर का होना अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
दो वर्ष पहले जब यहाँ बिजली विभाग की ओर से ट्राँसफार्मर लगाई जा रही थी तब स्थानीय लोगों ने इसका बिरोध किया था।इसपर बिजली बिभाग की ओर से ट्रांसफ़र के चारोओर चारदिवारी खडे़ किए जाने की बात कही गई थी पर दो वर्ष बीत जाने पर भी इसके चारो ओर ना तो चिरदिवारी बनाई गई और ना ही तार व अन्य किसी उपायो से श घेरा दिया गया ।
ऐसे में यह ट्राँसफार्मर हमेशा किसी बिपत्ती को न्योता दे रही है।यदि खुदा ना खास्ता कोई अनहोनी हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।





