असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बना खंडहर बन चुका स्कूल

असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बना खंडहर बन चुका स्कूल

लखन लोहार (संवाददाता) 

सुंदरगढ़ जिला के बंडामुंडा़ में "बी सेक्टर"स्थित लाल स्कूल के नाम से जाना जाने वाला रेलवे एमटी स्कूल पिछले दस-बारह वर्षो से बंद पडा़ है। जिसका फायदा उठाकर इस स्कूल से दरवाजे, खिड़कियाँ, चौखट आदि निकाल ली गई है, धीरे धीरे यह स्कूल एक खंडहर में  तब्दील हो गया।

चारो तरफ ऊँची और घनी झाड़ियों के उग आने से इस स्कूल की तरफ किसी का ध्यान नही जाता, जिससे इस स्कूल में नशाखोरी, जुआ जैसे असामाजिक गतिविधियों को बढावा मिलने लगा। खंडहर नुमा स्कूल के अंदर शराब की शीशीयाँ, सिगरेट के डिब्बे, आदि देखने को मिल रहे है। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार एक बार यहाँ किसी का कत्ल हुआ था।  इस स्कूल को पास के सरस्वती शिशु मंदिर ने किराय पर लेनी चाही थी, पर हो ना सका। 
रेलवे की ऐसी ही कई संपत्तियाँ तहस नहस हो रही है चाहे वह स्कूल हो, क्वाटर हो या गुमटियाँ। इस ओर रेलवे को ध्यान देने की आवश्यकता है।