अपने चहेते को बचाने के लिए विधायक शारदा नायक का हाईप्रोफाइल ड्रामा
राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक का हाई प्रोफाइल ड्रामा शहर में चर्चा का बिषय बना हुआ है। मामला है राउरकेला के गुरूद्वारा रोड़ में एक होटल समेत अन्य घरों को तोड़ने का आदेश जो ओडिशा प्रशासन द्वारा दिया गया है। बीते कल सोमवार के दिन सुबह से ही गुरूद्वारा रोड़ में पुलिस बल तैनात थी, बुलडोजर भी मौके पर आ गई थी। स्थानीय तहसीलदार, सब कलेक्टर, पुलिस के आलाधिकारी, व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे जिनकी उपस्थिति में घरों को तोड़ने का कार्य संपन्न होना था, पर मौके पर राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक आकर इसे असंवैधानिक और राजनीति से प्रेरित, बदले की भावना बताते हुए कभी बुलडोजर पर चढ़कर तो कभी घर के आगे खाली जमीन पर बैठकर इस कार्यवाही का बिरोध करते दिखे। इस सामाचार को राउरकेला के सभी मिडीया ने प्रमुखता से प्रकाशित की। सामाचार प्रकाशित होने पर लोगों ने कमेंट बाक्स में शारदा प्रसाद नायक की जमकर क्लास लगा दी। समाजसेवी मिनाती देवता ने शोसल मिडिया में अपनी एक बीडीओ जारी कर कहा कि शारदा प्रसाद नायक उस समय कहाँ थे जब गरीबों के आशियाने उजड़ रहे थे। उन्होंने मंटोला बस्ती, बंडामु़डा, शहर में कई स्थानों पर सौंदर्यीकरण, विकास, फ्लाईओवर के लिए गरीबों के आशियाने उजाडे गए का उदाहरण देते हुए कहा,उस वक्त दूर दूर तक शारदा नायक कहीं भी नजर नहीं आए और ना ही उन्होंने इस बाबत मिडिया में कोई बयान दिया। मिनाती देवता ने शारदा नायक को अमीरों का नेता कहा। उसी तरह सामाचार के कमेंट बॉक्स में 99% यूजर ने शारदा नायक पर यही आरोप लगाया और सवाल पूछे की जब गरीबों के आशियाने उजाड़ दिए गए उस समय विधायक शारदा नायक कहाँ थे। आज पूरा शहर शारदा नायक पर यही आरोप लगा रहा है कि वह अपने अजीज प्रविण गर्ग का होटल और घर बचाने के लिए यह सब ड्रामा कर रहा है। एक विधायक का धूल और गंदगी से भरी खाली सड़क के ऊपर धरने पर बैठ जाना और एक बच्चे की तरह बुलडोजर पर चढ़कर प्रशासनिक कार्यवाही पर बाधा उत्पन्न करने पर राउरकेला विधायक शारदा नायक पर शहर के लोगों ने शोसल मिडिया में प्रश्नों की बौछार कर दी।





