सड़क हादसे में डिप्टी रेंजर की हुई दर्दनाक मौत
धरमजयगढ़ से रायगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क में भारतीय खाद्य निगम के धान मंडी के पास हुई एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक सड़क दुर्घटना में धरमजयगढ़ वन मंडल में पदस्थ डिप्टी रेंजर संजय तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार संजय तिवारी डयूटी से अपने हीरो मोटरसाइकिल से अपने कार्यस्थल की तरफ जा रहे थे उसी समय अज्ञात बुलेरो वाहन ने संजय तिवारी को ठोकर मार दी जिससे से यह बड़ी घटना घटित हुई ।
घटना के बाद धरमजयगढ़ वन मण्डल के अनुविभागीय अधिकारी बालगोविंद साहू समेत पूरा वन अमला सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं।
धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुँच कर शव का पंचनामा भरकर मर्ग कायम करते हुए आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।





