२१ वर्षीय युवक ने पंखे में फंदा डालकर कर ली आत्महत्या
यह घटना छत्तीसगढ़ के बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंघोरी वार्ड स्थित अटल आवास से सामने आई है जहाँ एक 21 वर्षीय युवक गौरव सिंह सेन ने पंखे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। और जो सबसे चौंकाने वाली बात रही वो ये कि शव से जबर्दस्त बदबू आ रही थी, जिससे आसपास के लोगों को शक हुआ और फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक बीते तीन दिनों से किसी से संपर्क में नहीं था जब अटल आवास से तेज़ दुर्गंध फैलने लगी, तो आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जब आवास के अंदर दाखिल हुई – तो युवक का शव पंखे से लटका मिला, और शरीर बुरी तरह सड़ने लगा था। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गौरव की आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले वह नशे में घर लौटा था, जहां परिजनों की हल्की सी फटकार से वह नाराज़ होकर वहां से निकल गया था।इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि युवा वर्ग में मानसिक तनाव किस कदर खतरनाक मोड़ ले रही है और वे कोई भी कदम उठाने को तैयार हो रहे है।





