भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जताया शोक

भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जताया शोक

बस्ती, 14 अक्टूबर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, बिहार और कर्नाटक प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी की माता के गोलोकवासी होने की सूचना पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज बस्ती स्थित उनके आवास तेलियाडीह पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।बस्ती जाते समय हर्रैया में युवा समाजसेवी ठाकुर बद्रीविशाल सिंह बाबूखम्हरिया ने अपने नौजवान साथियों के साथ देश श्री पराग रेस्टोरेंट, हर्रैया पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बद्रीविशाल सिंह के अलावा रेस्टोरेंट के मालिक अजय चौधरी, उजाला सिंह, कुंदन सिंह, विशाल दुबे, राम सिंह रिशु, मंगल सिंह, ओमप्रकाश तिवारी पूर्व प्रधान रेवरादास, परमहंस सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।