युवती की आत्महत्या संदेह के घेरे में
25 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, युवती द्वारा उठाया गया यह कदम संदेह के घेरे मे है इसे लेकर स्थानीय लोगो में अनेक तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर शहर के वार्ड नंबर 1 केडिया नर्सिंग होम के निकट एक 25 वर्षीय युवती की आत्महत्या करने की घटना प्रकाश में आई है।
आपको बता दें कि राजगंगपुर अंचल के वार्ड नंबर 1 निवासी केशवो गौड एवं मुन्नी गौड़ नामक दंपती की 25 वर्षीया पुत्री मंजू गौड़ घर के अंदर ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन फोरेंसिक टीम के साथ पहुँच कर घटना की छानबीन की जा रही है।
प्राप्त सूचना के अनुसार युवती शराब पीने की आदी थी। फोरेंसिक रिपोर्ट एवं आंत्य परीक्षण के बाद ही आत्महत्या के कारण का पता लग पाएगा। फिलहाल स्थानीय लोगों बीच अनेक तरह की चर्चा सुनने को मिल रही है।





