हाइटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से चार पालतू जानवरों की मौत
बिसरा प्रखण्ड अंतर्गत आनेवाले जोबाघाट में दो बैल, एक गाय और एक कुत्ते की मौत हाई बोल्टेज करंट लगने से हो गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सात बजे दोनों बैल और गाय खेत में चरने गए थे वही साथ में एक कुत्ता भी चल रहा था और वह चारो खेत में पहले से गीरी एक उच्च क्षमता वाली बिजली की तार के संपर्क में आ गए, जिससे मौके पर ही उन सभी की मौत हो गई।





