ब्राह्मणी तरंग थाना में कई चोरीयो का खुलासा
सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले ब्राह्मणी तरंग थाना में अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने कई चोरीयो का खुलासा करते हुए उन्होने मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किए जाने का खुलासा किया, जिन्हें ब्राह्मणी तरंग थाना द्वारा जब्त किया गया है।
इन चोरियो के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
1.बबलु उर्फ कन्हेई लूहा, पिता का नाम -बलराम लुहा,उम्र 21 वर्ष ,पता -बारुटोला, वेद व्यास।
2.रूद्र उर्फ उत्तम सिंह,उम्र 20 वर्ष, पिता -मनोज सिंह, सिंह टोला, हनुमान मंदिर,
3.दीपक कुमार साहू, उम्र 30 वर्ष, पिता - रामा शंकर साहू, पता - सौ मील, टुंगरी टोला,
4.टींकू उर्फ त्रिलोक नाथ दूवे, उम्र 20 वर्ष, पता - वेदव्यास मंदिर रोड़।
सभी अभियुक्त ब्राह्मणी तरंग थाना क्षेत्र के रहने वाले है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस को तीन मोटरसाइकिल ,1.हीरो होण्डा एच एफ डिलक्स मोटरसाइकिल, पंजीकरण संख्या -ओडी -14-के-1750,
2.बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पंजीकरण, संख्या ओडी -14-भी-7103,
3.हीरो होंडा़ स्प्लेन्डर प्रो मोटरसाइकिल, पंजीकरण संख्या ओडी-23-पी-7216।
और
10 मोबाइल "तीन ओप्पो मोबाइल, चार वीवो मोबाइल, एक माइक्रो मेक्स,लावा और आई टेल"
और एक एचपी का लैपटाप बरामद किया गया है।





