हर घर स्वदेशी घरघर स्वदेशी उद्देश्य से यूपी ट्रेड़ शो
धर्मेद्र सिंह (व्यौरो चीफ)
हर घर स्वदेशी,घर घर स्वदेशी आगे गति देने के संबंध में आज जिला मुख्यालय श्रावस्ती के जूनियर हाईस्कूल भिन्गा श्रावस्ती में आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत यू.पी.ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 मेला उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद् डा. प्रज्ञा त्रिपाठी ने पहुंच कर फीता काट कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने कार्यक्रम शुभारंभ कर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने हर घर स्वदेशी अभियान की शुरुआत की है इसी के साथ जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह हर घर और बाजार का मंत्र होना चाहिए हर हर देशवासी स्वदेशी सामान घर लेगा स्वदेशी सामान उपहार में देगा तो इससे देश का पैसा बचेगा और देश का विकास होगा उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा जिला अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी न्यू वर्तमान जिला अध्यक्ष शंकर दयाल पांडे जिला महामंत्री रमन सिंह विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी सहित भारतीय जनता पार्टी के भारी संख्या में जिला व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे
भाजपा जिला पदाधिकारीगण,जिला अधिकारी,उप जिलाधिकारी, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे ।।





