सोरडा़ गाँव में वनवीभाग के कातेपुर बीट की ओर से पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले सोरडा़ ग्राम में वन विभाग बिसरा रेंज के अंतर्गत आनेवाले कातेपुर विट (सोरडा़) की ओर से स्थानीय ग्रामांचलो के पालतु पशु पक्षियों के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 29-05-2024 ,दिन बुधवार को किया गया था।
इस स्वास्थ्य शिविर में सोरडा़ पंचायत के मेराल टोली, भुइयाँ टोली, बारीबेडा़, मुस्लिम बस्ती, कदमटोली, आसनबेडा़ गाँव के 3073 पालतु पशु पक्षियों को जाँच के लिए लाया गया था। जिनमें गाय, बैल, भेड़, बकरी, कुत्ता, भैस, मुर्गी, शुअर, बत्तक, आदि थे।
इन सभी पशु पक्षियों की जाँच राउरकेला वन विभाग के पशु चिकित्सक डाक्टर आर के सामंत राय और सहायक चिकित्सक कुलमणी त्रिपाठी द्वारा किया गया और मौके पर ही दवाईयाँ भी दी गई। इस शिविर में 350 पशुओं को वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया गया।
इस शिविर के सफल संचालन में कातेपुर बीट के बीट अधिकारी रतिकांत जेना का प्रमुख योगदान रहा।
बीट अधिकारी रतिकांत जेना से मिली जानकारी के अनुसार इस स्वास्थ्य शिविर में वन विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली पालतु पशु पक्षियों के लिए अन्य स्वास्थ्य शिविर के मुकाबले सर्वाधिक पशु पक्षियों की जाँच की गई और दवाओं का वितरण किया गया ।





