ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ ने पत्रकार के न्याय के लिए उठाई आवाज

ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ ने पत्रकार के न्याय के लिए उठाई आवाज

प्रेस विज्ञप्ति : ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ

ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ के अध्यक्ष सत्यजीत महापात्रा के निर्देश पर ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ के महासचिव कनहा नायक के नेतृत्व में पंद्रह सदस्यीय टीम ने कटक जिले के नियाली थाने के अधिकारी विजय मलिक से मुलाकात की और पत्रकार पर हुए हमले पर चर्चा की।गौ रतलब है कि कटक जिले के टाइम्स उड़िया प्रतिनिधि विनय कुमार महापात्रा को जान से मारने की धमकी दी गई थी और अश्लील भाषा में गाली गलौज की गई थी। 

लेकिन जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो महासंघ ने उन्हें गिरफ्तार ना करने का विरोध किया। न्याली पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक और कटक जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा ओडिशा डिजिटल मीडिया महासंघ के सदस्यों से आरोपी को गिरफ्तार करने का वादा करने के बाद संघ के सदस्यो ने आंदोलन को विराम दिया।