देशी शराब के साथ महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
प्रेस विज्ञप्ति : आबकारी विभाग,
आज दिनांक 25.12.23 को राउरकेला आबकारी विभाग द्वारा गश्त एवं जाँच के दौरान बिसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले लिंड्रा गाँव में 65 लीटर देशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई ।
गिरफ्तार आरोपी अंकुरपाली गांव के रहने वाले धनसिंग साहू और चैती साहू है। जप्त मोटरसाइकिल बजाज प्लांटिना OD14W 0809 है। दोनों आरोपीयों को आबकारी निरीक्षक श्रीधर महंती द्वारा राउरकेला न्यायालय में पेश किया गया।





