दिल्ली से विसर्जन के लिए अयोध्या पहुंची माता की प्रतिमा
धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या। दिल्ली में 28 वर्षों से पूर्वांचल एकता मंच द्वारा माता दुर्गा के प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया जा रहा है 9 दिन पूजन अर्चन के बाद विसर्जन किया जाता है। श्री राम लला के मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद समिति के लोगों का संकल्प था,कि माता सरयू में माता के प्रतिमा का विसर्जन करेंगे।
कमिटी के लोग माता की प्रतिमा को विजयदशमी के अवसर पर शनिवार के दिन रात्रि के 9 बजे दिल्ली से प्रतिमा लेकर चले रविवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे अयोध्या पहुंचे जहां सरयू तट पर केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला समन्वय ने समिति अयोध्या मंडल के पदाधिकारी अध्यक्ष रमापति पांडे, संयोजक महंत धनुषधारी शुक्ला, कलश यात्रा प्रभारी बिंदु सिंह, प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह, अशोक सिंघल वार्ड के पार्षद अंकित त्रिपाठी ने दिल्ली से अयोध्या पहुंची माता जी का पूजन किया और पूर्वांचल एकता मंच के पदाधिकारी का स्वागत किया।
इस अवसर पर रमापति पांडे ने कहा कि अयोध्या आने वाला हर व्यक्ति हमारा अतिथि है स्वागत करना हमारा कर्तव्य है। संयोजक धनुषधारी शुक्ला ने कहा कि माता के प्रति और प्रभु श्री राम के प्रति इनकी अगाध श्रद्धा अयोध्या ले आई। बिंदु सिंह ने कहा कि माता के और प्रभु श्री राम के चरणों में इतना अनुराग देखकर मन प्रसन्न हो गया कि लगभग 700 किलोमीटर की यात्रा करके अयोध्या विसर्जन के लिए यह लोग पहुंचे। भानु प्रताप सिंह ने सभी का हृदय से स्वागत किया और अयोध्या आने के लिए आभार व्यक्त किया। पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि 28 वर्षों से हम लोग माता का पूजन करते हैं इसके पूर्व हम लोग हरिद्वार में विसर्जन करते थे लेकिन राम मंदिर बनने के बाद हमने संकल्प लिया की श्रीराम की नगरी में मां शक्ति का विसर्जन करेंगे।
दिल्ली से 18 लोगों की टीम माता की प्रतिमा को लेकर अयोध्या पहुंची जिसमें प्रमुख रूप से दीपक सिंह, मुकेश कुमार, अनिल सिंह, पंडित विकास, अनिल, आदि मौजूद रहे सभी अतिथियों का स्वागत केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला समन्वय समिति अयोध्या ने किया।





