सीबीएसई बोर्ड से इंटर में साराँश ने अब्बल स्थान प्राप्त किया

सीबीएसई बोर्ड से इंटर में साराँश ने अब्बल स्थान प्राप्त किया

सुंदरगढ़ जिला के रेलनगरी बंडा़मुंडा़ निवासी जय बिजय हलवाई ओर अर्चना हलवाई का पुत्र साराँश हलवाई राजस्थान के कोटा में रहकर इंटर का पढ़ाई कर रहा था। और साथ ही आइआइटी की तैयारी भी कर रहा था। 

साराँश हलवाई कोटा के माँ भारती सीनियर सेकेन्डरी स्कूल से इंटर की पढ़ाई विज्ञान वर्ग से कर रहा था। यह स्कूल सीबीएसइ वोर्ड से मान्यता प्राप्त है। जहाँ से साराँश हलवाई ने इंटर विज्ञान वर्ग से पढ़ाई पूरी की और वोर्ड परीक्षा में 96.2% अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण किया। 

बंडामुंडा़ में यह खबर पहुंचते ही हलवाई परिवार के साथ परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। 
साराँश हलवाई जी मेन्स परीक्षा में 99.82% नंबर के साथ अब्बल स्थान हासिल किया है।